Patrika
अहमदाबाद सिविल अस्पताल में 48 घंटे में 11 अंगों का दान, 10 को नया जीवन
Patrika
अहमदाबाद शहर के असारवा स्थित सिविल अस्पताल में 48 घंटे में दो ब्रेनडेड मरीजों के 11 अंगों का दान मिला है। इससे 10 लोगों को नया जीवन मिला। झारखंड के ब्रेनडेड युवक के छह अंगों और बनासकांठा जिले के ब्रेनडेड युवक के पांच अंगों का दान मिला।